Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

फरिहा आजमगढ़- गम्भीरपुर थाना द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार बतादेकि दिनांक 15/4/2022 को उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह को सूचना मिली कि एक बदमाश नाजायज असलहा लिये लहबरिया बाजार मे हाईवे पर मिठाई की दूकान पर मौजूद है कि यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास करके सभी पुलिस वाले वउम्मीद बरामदगी व गिरफ्तारी लहबरिया बाजार मे पहुंचे, पुलिस वाले उक्त व्यक्ति को मोटर साईकिल नं0 UP 50 BM 6452 हीरो सुपर स्पलेण्डर से भागते  समय आवश्यक बल प्रयोग करके घेर मार कर उसे मौके पर पकड लिया गया तथा नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी लेते हुए पूछा गया तो उसने अपना नाम मोहसिन पुत्र कामरान सा0 लहबरिया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष बताया तथा उसके कब्जे से एक अदद तंमचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ, को समय करीब 23.05 PM  पर हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा मो0सा0 नं0 UP 50M 6452 हीरो सुपर स्पलेण्डर के वैध कागजात की मांग की गयी तो नही दिखा सका अतः उक्त मोटर साईकील को भी धारा 207 MV ACT  मौके पर सीज किया गया  गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 109/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्टव पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh