Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चोरी की मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट बदलकर बेचने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़: चोरी की मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट बदलकर बेचने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार बतादेकि दिनांक 18.02.2021 को वादी उ0नि0 केसर यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़ द्वारा चेकिंग के दौरान असरफपुर मोड़ के पास से 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था तथा 02 अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहे थे। जिसमें एक अभियुक्त हाजिर अदालत हुआ था तथा एक अभियुक्त सोनू सोनकर पुत्र बेलास सोनकर निवासी समतानगर थाना जीयनपुर आजमगढ फरार हो गया था।
       गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 चोरी की मोटरसाईकिले बरामद हुई थी, जिसमें अभियुक्त चोरी की मोटरसाईकिल का नम्बर प्लेट बदलकर चलाते थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स057/2021 धारा 411,413,419,420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh