14 अप्रैल 1944 को बाम्बें में डाक यार्ड में विस्फोट काण्ड में .....
आजमगढ़ 14 अप्रैल -- 14 अप्रैल 1944 को बाम्बें में डाक यार्ड में विस्फोटक पदार्थों तथा रसायनों से भरें मालवाहक जहाज में विस्फोटक होने के कारण वृहद अग्नि दुघर्टना घटित हुई थी। उक्त अग्निकाण्ड पर अग्निशमन कार्य करते हुए अग्निशमन के 66 अधिकारियों/ कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये अपने प्राणों की आहूति दे दी। तत्समय से 14 अप्रैल को उनकी सहादत पर प्रत्येक वर्ष अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यपरायणता के दौरान अपने प्राणों की आहूति करने वाले कर्मियों के यादगार में अग्निशमन स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है, के अनुक्रम में आज अग्निशमन केन्द्र आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी आजमगढ़ सत्येन्द्र पाण्डेय एवं अन्य फायर सर्विस अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा शहीद कर्मचारियों को श्रध्दांजलि दी गयीl
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि दिनाक 14 अप्रैल 2022 से दिनांक 20 अप्रैल 2022 तक जनपद आजमगढ़ के समस्त अग्निशमन केन्द्रो द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के रुप में मनाया जायेगा, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा आज अग्निशमन के वाहनो की रैली को हरी झण्डी दिखाकर अग्निशमन केन्द्र ब्रम्हस्थान से पूरे जनपद में अग्नि से जागरुकता के लिये प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया, अग्निशमन के वाहनों पर विभिन्न प्रकार के पोस्टर बैनर तथा ध्वनि विस्तारक यन्त्रो से सुस्ज्जित वाहन विभिन्न मार्गों से होते हुए स्कूलों/कालेज/संस्थानो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अग्नि से रोकथाम एवं प्रचार-प्रसार करेगा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आजमगढ़ ने बताया कि आग से बचाव एवं सुरक्षा की जानकारी अग्निशमन विभाग द्वारा पूरे सप्ताह दी जायेगी।
----जि0सू0का0आजमगढ़ -14-04-2022------



























































Leave a comment