बरकोठा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
आजमगढ़ जनपद में आज 14 अप्रैल दिन गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई जा रही है । जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों की सराहना कर रहे उसी कड़ी में आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के बरकोठा गांव में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को अतुलनीय बताया गया । उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अंजना सिंह , मंडल महामंत्री सुधीर कुमार राय , रमेश पांडेय उर्फ पप्पू बाबा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।



























































Leave a comment