Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंबेडकर की जयंती


आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड क्षेत्र के बीबीपुर गांव में कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार राना के नेतृत्व में 14 अप्रैल दिन गुरुवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई ।  बीबीपुर गांव स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने उनके योगदान को अतुलनीय बताते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना की । कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार राना ने बताया कि बीबीपुर गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बीते सन 1995 से प्रत्येक वर्ष मनाई जाती रही है । कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला । इस कार्यक्रम को मनाने में राजकुमार , अजीत कुमार , राजेश्वर कुमार , विशाल कुमार , पंकज कुमार , जितेंद्र कुमार , गोलू अभय देवा , आदि लोगों का सहयोग शामिल है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh