Latest News / ताज़ातरीन खबरें

टाप टेन अपराधी प्रदीप दूबे को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शराब बरामद

जौनपुर : थाना सिंगरामऊ पुलिस ने टाप टेन अपराधी प्रदीप दूबे को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शराब बरामद- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एंव अपराधियो व वांछित व वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन में एवं  क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के निर्देशन में मय हमराह का0 विमलेश यादव व का0 दिलीप कुमार के देखभाल क्षेत्र व गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के टाप टेन अपराधी अभि0 प्रदीप दुबे पुत्र फूलचन्द्र दूबे निवासी ग्राम मिश्रौली थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष के कब्जे से 25 शीशी नाजायज देशी शराब, हरिहरपुर पेट्रोल पम्म के पास से दिनांक 12.04.2022 समय 19.12 बजे को बरामद किया गया ।  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-25/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया है।

नाम पता अभियुक्त व संबन्धित अभियोग-
       1. प्रदीप दुबे पुत्र फूलचन्द्र दुबे निवासी ग्राम मिश्रौली थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
      1. मु0अ0सं0-25/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।

गिरफ्तारी  व बरामदगी करने वाली टीम- 
    1.थानाध्यक्ष कमलेश कुमार थाना सिंगरामऊ जमपद जौनपुर ।
   2. का0 विमलेश यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
   3. का0 दीलिप कुमार थाना सिगरामऊ जौनपुर ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh