Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बात विवाद में चली गोली युवक के बांह में फंसी रिपोर्ट दर्ज, बीएचयू रेफर


खुटहन जौनपुर 13 अप्रैल : धमौर गांव में मंगलवार को खेत में गेहूँ की फसल काट रहे 33 वर्षीय मुन्ना प्रजापति को युवक को लक्ष्य कर अवैध कट्टे से दागी गयी गोली उसके बांह में फंसी हुई है। हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय से बीएचयू रेफर कर दिया गया है। घायल की नामजद तहरीर पर पुलिस ने रामराज यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


बंदनपुर गाँव निवासी गिरधारी प्रजापति का पुत्र मुन्ना प्रजापति धमौर गांव स्थित अपने खेत में  गेहूँ की कटाई कर रहे थे। आरोप है कि तभी बगल गांव जमीन धमौर निवासी रामराज यादव खेत में पहुंच गए पहले से वाद विवाद होने की वजह से गाली गलौज देने लगे। आरोप है कि इसका बिरोध करने पर रामराज ने अवैध तमंचा निकाल फायर झोंक दिया। गोली गिरधारी के 33  वर्षीय पुत्र मुन्ना प्रजापति की दाहिने बांह में लगी। फायर की  आवाज सुनते ही खेत के नजदीकी लोग जो खेत की कटाई कर रहे किसान  और राहगीर  दौड़े। मगर अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गया। पुलिस अपराधी के धरपकड़ में जी जान से जुटी हुई है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh