Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बेखौफ चोरों ने सेंधमारी कर बैंक शाखा में घुसे सायरन के बजते ही भाग निकले


खुटहन जौनपुर 13 अप्रैल : खुटहन थाने के पीछे की चारदीवारी के बगल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है . शाखा में मंगलवार की रात दुस्साहसी चोरों ने शाखा की दीवार में पीछे से सेंधमारी कर भीतर प्रवेश कर लिया। तभी बैंक का सायरन बज उठा। भागती पुलिस के बूटो की आवाज सुन चोर भाग खड़े हुए। पुलिस की सजगता से चोरी का प्रयास असफल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे ने बताया कि उक्त बैंक शाखा थाने के बगल मे  होने के चलते सायरन की आवाज सुनाई पड़ गयी। हमराहियो संग तत्परता दिखाते हुए चोरों का घेराव किया गया। लेकिन वे फरार हो गये। बैंक में लगा सीसी टीवी फुटेज से चोरों के पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चोरों द्वारा दीवार में की गई सेंधमारी को मिस्त्री बुलवाकर रात में ही चिनाई करा दी गई। और सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से चोरों की तलाश की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh