कम्पोजिट विद्यालय व्यवहरा पर चोरों ने चुराया चार पंखा
लालगंज आजमगढ़: देवगांव कोतवाली अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय व्यवहरा पर चोरों ने चुराया चार पंखा ।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात कम्पोजिट विद्यालय व्यवहरा पर बीती रात चोरों ने द्दत में लगे चार पंखा चुरा ले गए सुबह विद्यालय जब खुला तो विद्यालय के प्रिंसिपल उदय प्रताप सिंह ने देखा कि ताला टूटा हुआ है और छत के पंखे नहीं हैं प्रिंसिपल द्वारा प्रधान को सूचना दी गई और पल्हना पुलिस चौकी को सूचना दी गई । तथा प्रिंसिपल उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इससे पहले भी चोरों द्वारा कई बार चोरी की गई है जिसमें सिलेंडर पंखा चुरा ले गए थे विद्यालय के प्रिंसिपल उदय प्रताप सिंह द्वारा लिखित में पुलिस विभाग को चोरी की घटना को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया है मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही थी।



























































Leave a comment