Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाजसेवीयों द्वारा मां काली जी धाम में दो जोड़ों की धूमधाम से कराई गई शादी


जौनपुर : विकासखंड बक्शा के मां काली जी धाम में दो जोड़ों की शादी धूमधाम से कराई गई पहला जोड़ा प्रेमचंद शुक्ला व सुषमा शुक्ला की थी दूसरा जोड़ा रोहित गौतम व नीतू गौतम की थी जो पूरे रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई इसकी अगुवाई कर रहे हैं निलेश उपाध्याय उर्फ भंटू(राष्ट्रीय प्रवक्ता सो० ब० आ० इ०काग्रेस) बताया कि यह दोनों शादियां स्वामी श्याम जी महाराज, महेंद्र यादव( जिला पंचायत सदस्य) मनोज यादव( ब्लॉक प्रमुख बक्शा) आचार्य दुर्गेश उपाध्याय, संजय यादव, भूपेंद्र सिंह,राजन जायसवाल, सतीश यादव,राजेश यादव, उमाशंकर( पूर्व प्रधान) संजय निगम, डॉक्टर अजय निगम, विजय ,सचिन उपाध्याय( पत्रकार) श्री आलोक उपाध्याय( पुजारी) बबलू यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, धर्मेंद्र उपाध्याय ,अवशेष उपाध्याय, शशिधर चतुर्वेदी ,सुरेंद्र यादव, दिनेश निगम ,नाटे मौर्या, मुकेश गौतम, संदीप ,नीरज ,मोनू ,बीरू, शिव आश्रय, मनीष ,रोहित, सतीश, अरुण, राजन सभी लोगों का सहयोग के साथ शादी संपन्न हुई जिसमें उपहार स्वरूप लगभग सभी सामान दिए गए।

👉🏿 आस्था का प्रतीक है मां काली का मंदिर
यह मां काली जी का मंदिर भक्तों की आस्था का प्रतीक है दोनों नवरात्र व सावन के अलावा यहां हर सोमवार व शुक्रवार श्रद्धालु दर्शन पूजन को आते हैं और मां से सुख समृद्धि का कामना करते हैं यहां समय-समय पर नामी-गिरामी संत महात्माओं के आगमन के साथ यज्ञ हवन होता है।

 इतिहास

लगभग 600 साल पुराने इस मंदिर में आज भी ऐतिहासिकता के प्रमाण मौजूद हैं गांव के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि गांव के कुछ लोगों ने स्वप्न देखा कि बलुआ घाट पर एक मूर्ति पड़ी है इस स्वप्न को माता अचला देवी का आदेश मानकर कुछ लोग उक्त घाट पर जाकर मूर्ति उठा लाए गांव में स्थित एक पकड़ के पेड़ के नीचे काली जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जौनपुर में माधवगंज के एक सेठ ने ग्रामीणों की मदद लेते हुए मंदिर का निर्माण कराया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh