Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाएं रहे अपने स्वास्थ्य के पद जागरूक डॉ अंजू सिंह

जौनपुर /सुरक्षित मातृत्व हेतु कोरोना से बचाव भी जरुरी सुरक्षित मातृत्व  दिवस के अवसर पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कोरोना की गंभीरता से बचने की आवश्यकता पर बल देते हुए घर पर ही रहने की सलाह दी गयी| उन्हें उचित खान-पान, समय से टीकाकरण एवं खून की जाँच आदि कराते रहने की सलाह दी गयी| इस अवसर पर उपस्थित सभी धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह द्वारा पोषण किट एवं उपहार दिया गया| उन्होंने कहा की यद्यपि मातृ मृत्यु दर में कमी आयी है तथापि अभी भी प्रति दिन लगभग 830 महिलाओं की मृत्यु हो जाती है सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं सुरक्षित रहने का अधिकार है| अंकिता सिंह द्वारा सरकार के द्वारा  चलायी जा रही सुरक्षित मातृत्व से सम्बंधित एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी| इस अवसर पर संस्था के स्टाफ लालमनी मिश्र, सत्यजीत मौर्य, मंजू, सुजीता आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh