Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चोरों ने दो घरों से एक लाख नगदी सहित 9 लाख के गहने किये पार


आजमगढ़ जनपद : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी गांव में रविवार की रात मकान के पीछे से दो घरों में घुसे चोरों ने बक्से और सूटकेस का ताला तोड़कर लाखों रुपए का माल साफ कर दिया।सोमवार को सुबह चोरी की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में रोना पीटना मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला और कोतवाली प्रभारी जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय तहकीकात में जुट गए। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार निवासी शिवमूरत गोड़ पुत्र स्वर्गीय मेवालाल गोंड़ के घर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गये।
सो रहे परिजनों के कमरे में बाहर से सिटकनी बंद कर दिया। और जिस कमरे में बख्शा और सूटकेस रखा था। उसका ताला तोड़कर ₹100000 नगदी सहित सूटकेश,बक्सा उठा ले गए। जिसमें 9 सोने की अंगूठी 6 सोने का चैन,हार,झुमका पायजेब सहित आठ लाख का गहना उठा ले गए।
टूटा हुआ बक्सा घर के पीछे से 200 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में मिला।वही बृजराज गौड़ पुत्र स्वर्गीय अक्षैबर गोंड़ के परिवार के लोग रोज की तरह खाना खाने के बाद सो गए।बृजराज गोंड के मकान के पीछे से चोर घर में घुस गए।
चोर बक्सा उठा ले गए जिसमें दो बाली एक अंगूठी एक झुमका लगभग ₹100000 का गहना था। सो रहे परिवार के लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लग पाई। बृजराज की बहू सुबह उठकर देखी तो कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। बक्सा गायब है और गहने चोरी हो गए हैं।
शिवमूरत उठे और बाहर निकलना चाहा तो कमरे के बाहर से कुंडी बंद देख शोर मचाया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। घर के बक्से और सूटकेस गायब देख परिवार के लोग रोने लगे। घर से कुछ ही दूर गेहूं के खेत में बक्से और सूटकेस खाली बिखरे पड़े मिले।चोरी की घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय और पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए। चोरी की इस घटना से लोग दहशत में है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh