Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़- मुबारकपुर : लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार बतादेकि अभियुक्त प्रदीप राजभर पुत्र शिवचन्द राजभर निवासी अतरडीहा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, वादिनी मुकदमा की पुत्री को दिनांक- 09.02.2022 बहला फुसला कर भगा ले गया था और दिनांक 23.03.2022 को वापस आया तथा दिनांक 24.03.2022 को उसका फोटो वायरल कर दिया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 89/2022 धारा 363,366,504,506 भादवि व 67 आई0टी0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है जिसके क्रम में -

आज दिनांक 11.04.2022 को अपराध निरीक्षक वैंकटेश तिवारी, हे0का0 दिलीप वर्मा के द्वारा मु0अ0सं0- 89/2022 धारा 363,366,504,506 भादवि व 67 आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप राजभर पुत्र शिवचन्द राजभर निवासी अतरडीहा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को अतरडिहा मोड़ पर से समय करीब 12.35 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh