Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गुजरात केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत


अहमदाबाद: गुजरात के भरूच जिले में सोमवार को एक रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट में छह श्रमिकों की मौत हो गई. भरूच पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. पुलिस अधीक्षक लीना पटेल ने बताया कि घटना अहमदाबाद से 235 किमी दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में तड़के करीब तीन बजे हुई. छह मजदूर एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जो सॉल्वेंट डिस्टिलेशन प्रक्रिया के दौरान अचानक उड़ गया. रिएक्टर के फटने से वहां काम कर रहे 6 मजदूरो की मौत हो गई. बाद में शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और आग पर भी काबू पा लिया गया है. घटना में कोई और घायल नहीं हुआ.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh