Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चैत्र नवरात्र रामनवमी के उपलक्ष में बाल रूप श्री राम की निकाली गई मफूलपुर भव्य शोभायात्रा

फूलपुर। चैत्र नवरात्र रामनवमी के उपलक्ष में फूलपुर नगर में रविवार को बाल रूप श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवा वर्ग ने उल्लेखनीय भागीदारी निभाते हुए हिंदू नव वर्ष की लोगों को शुभकामनाएं भी दी। राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न सहित बाल रूप में विराजमान हनुमान जी की रथ पर सवार झांकी गाजे बाजे के साथ नगर के अचारी बाबा मंदिर, सब्जी मंडी, शंकर जी तिराहा, बस स्टॉप होते हुए मंगल बाजार गल्ला मंडी के रास्ते नगर भ्रमण किया। इस मौके पर जगह जगह श्रद्धालुओं ने बाल रूप श्री राम जी की आरती उतार घर की छतों से फूल बरसाए। साथ ही कई स्थानो पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों के स्वागत वा जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। भजन कीर्तन मंडली ने अपने प्रस्तुतियों से जहां सभी को राम नाम में लीन कर दिया वहीं डीजे की धुन पर नव जवान झूमते नजर आए। शोभा यात्रा झांकी में अयोध्या में निर्मित हो रहे राम मंदिर के मॉडल को खूब सराहा गया लोगों ने मॉडल बनाने वाले विमलेश आर्य को इस कार्य के लिए विशेष बधाई दी। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बलों सहित पीएसी के जवान और स्थानीय पुलिस का तैनाती नगर के विभिन्न मार्गो पर किया था । राम लखन जयसवाल, अजय, अभय सिंह लालू, रामाशीष बरनवाल, विजय गुड्डू, संजय, भानू प्रताप चौहान, सुनील सिंह, मनोज मोदनवाल, राजेश आदि लोगों ने व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh