बुल्डोजर के डर से गैंगेस्टर पहुंचा थाने : दीदारगंज
दीदारगंज-आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के फतुहीं गांव में गैंगस्टर के आरोपी के घर बरदह पुलिस सोमवार को जब जेसीबी मशीन लेकर कार्रवाई करने पहुंची तो कुछ ऐसा हुआ कि बुलडोजर के डर से गैंगस्टर आरोपी थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष को फोन लगा कर कहा कि मेरा घर मत गिराइए मैं थाने पर हूं।
जानकारी के अनुसार अवैध शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर आरोपित राधेश्याम यादव पुत्र इंद्रजीत यादव के घर फतुहीं गांव में बरदह पुलिस सोमवार को कार्यवाही के लिए जेसीबी मशीन लेकर पहुंची तो इसकी भनक आरोपित को लग गई, उसे लगा कि उसके कारण घर पर बड़ा नुकसान हो जाएगा, तो वह खुद बरदह थाने पहुंचकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया ।उसके ऊपर शराब की तस्करी व पैकिंग का मुकदमा दर्ज होने के साथ-साथ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। कई बार नोटिस के बावजूद व न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था, तो न्यायालय के आदेश पर सोमवार को थानाध्यक्ष बरदह धर्मेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर उसके घर कार्रवाई के लिए पहुंच गए तो आरोपी थाने पर पहुंचकर अपने आप को सरेंडर कर दिया। जिसका चालान माननीय न्यायालय किया गया।



























































Leave a comment