Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर सफारी सूट लेंथ व पानी की बोतल देकर किया प्रोत्साहित

 

आजमगढ़ : आज दिनांक 10.04.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  अनुराग आर्य  द्वारा पुलिस लाइन सभागार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तत्पश्चात समस्त कर्मियों को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए:-
1-मेंस में शामिल सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
2-खाना बनाते समय अधिक तेल-मसाले इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई।
3- प्रातः 07:30 बजे तक मेंस में भोजन तैयार कर पुलिसकर्मियों को उप्लब्ध कराया जाए।
4- मेंस में खाना बनाने के लिए लकड़ी के स्थान पर LPG का इस्तेमाल किया जाए।
5- थानों को उप्लब्ध कराए गए नए बर्नर, कुकर व अन्य बर्तनों का इस्तेमाल कर खाना बनाया जाए।
6- कोई भी कर्मचारी अगर किसी भी बीमारी से ग्रसित होता है तो वह तत्काल प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन आजमगढ़ को सूचित करे जिससे कि उक्त कर्मी को समुचित उपचार मुहैया कराया जा सके।
7-आगामी रविवार को पुलिस लाईन परिसर में मेडिकल कैम्प आयोजित कर सभी चतुर्थ कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय तथा बीमारी से ग्रसित कर्मचारियों को समुचित इलाज मुहैया कराया जाए।

तत्पश्चात चुनाव के दौरान जनपद के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए सफारी सूट लेंथ व पानी की बोतल व महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को साड़ी व पानी की बोतल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh