महिला के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़- देवगांव : महिला के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार बतादेकि दिनांक- 09.4.2022 को वादी सुभाष यादव पुत्र जियालाल यादव सा0 चिरकिहिट थाना देवगाव जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि अनिल यादव पुत्र त्रिभुवन यादव द्वारा वादी की पत्नी के साथ छेडखानी की गयी, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/22 धारा 354 भा0द0वि0 बनाम अनिल यादव पुत्र त्रिभुवन यादव के पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 अनुपम जायसवाल के द्वारा की जा रही थी ।
दिनांक 10.04.2022 को उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा मुकमदा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र त्रिभुवन यादव सा0 चिरकिहिट को समय 10.35 बजे दिन को टीकरगाढ अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।



























































Leave a comment