Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिनी बैंक कर्मियों व सर्राफा व्यापारियों को लूट की घटनाओं से बचने का तरीका बताया : खुटहन


खुटहन ( जौनपुर) 9 अप्रैल खुटहन थाना के प्रांगण में शनिवार को ब्यापारियो और मिनी बैंक संचालको की एक बैठक प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सराफा कारोबारी, मिनी बैंक संचालको व अन्य ब्यवसायियो को लूट की घटनाओं से बचाव के तरीके बताए गये।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि लूट की वारदात हमेशा योजनाबद्ध तरीके से अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जाता है। यदि ब्यवसायी सजग है तो आसानी से घटनाएं नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि आप अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं। दुकान पर आने जाने वाले लोगो पर भी नजर बनाए रखे। शाम को दुकान बंद कर वापसी के समय विशेष सावधानी बरते। दुकान से निकलते समय अगल बगल जरूर देखें। कहीं कोई संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस की सहायता ले। घर जाते समय रास्ते में भी चौकन्ना रहिए। आगे पीछे चल रहे बाइक या वाहनो से उचित दूरी बनाये रखे। जहाँ तक संभव हो यदि पास में पैसे और कीमती सामान हो तो अकेले यात्रा करने से बचें। सभी महत्वपूर्ण बाजारो में पुलिस पिकेट ड्यूटी पर तैनात रहती है। हल्का भी संदेह होने पर उनसे सहयोग लेने में संकोच न करें। इस मौके पर संतलाल सोनी, विश्वनाथ, अशोक विश्वकर्मा, सुनील मौर्या, विनोद यादव, पंकज सोनी, अंगद यादव व बहुत से सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh