Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अहरौला में 199 के सापेक्ष कुल 197 मत पड़े


अहरौला - शनिवार को एमएलसी प्रत्याशी के लिए विकासखंड अहरौला पर सुबह 8:00 बजे से मतदान डालने की प्रक्रिया शुरू हुई जो 4:00 बजे तक मतदान करने का समय था सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा में तीन पैरा मिलिट्री के जवान होमगार्ड व पुलिसकर्मी लगाये गये थे वही मतदान स्थल पर थानाध्यक्ष अहरौला राजेश सिंह के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद मौजूद रहे सुरक्षा का जायजा लेने के लिए लगभग 2:30 बजे एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ नाथ सिंह पहुंचे और  माताहतो को जरूरी निर्देश दिए अहरौला विकासखंड में  बनाए गए मतदान केंद्र पर कुल मतदाताओं में 101 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 94 ग्राम प्रधान, चार जिला पंचायत सदस्य, कुल मिलाकर 199 मतदाता थे।199 के सापेक्ष कुल 197 मत पड़े विकास खंड अहरौला के कोतवालीपुर ग्राम सभा की क्षेत्र पंचायत सदस्य जमुरता देवी, की कुछ दिन पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी वही ग्राम प्रधान सतुवहिया जरीना की भी मौत हो गई थी जिससे इन दोनों लोगों को छोड़कर सभी 197 मत डाले गए 3:30 बजे से पहले ही मतदान का कार्य संपन्न हो गया बैलट बॉक्स को सील करने का भी काम किया जा चुका था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh