Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे पशु पक्षी, जिम्मेदार मौन


आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत शारदा खंड सहायक नहर गुजरी हुई है , नहर के आस पास तमाम गांव स्थित है जहां के ग्रामीण अपने तमाम कार्यों को नहर के पानी से ही संचालित करते हैं नहर के पानी में ही स्नान करना कपड़ा धोना आदि शामिल है । आस पास क्षेत्र के पशु , पक्षी भीषण गर्मी में इसी नहर के पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं साथ ही साथ सब्जी उगाने वाले तमाम किसान भी इसी नहर के पानी से अपना खेती कार्य करते हैं जो नहर में पानी ना होने से काफी परेशान हैं । परंतु शासन प्रशासन के नहर विभाग के संबंधित अधिकारी व जिम्मेदार पड़ रही भीषण गर्मी में भी नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे । क्षेत्र के गंगापुर , जमुआ , सरगहा सागर , रामगढ़ , कुदारन बांसगांव , बहरीपुर , खिल्लुपट्टी , आदि गांवों के ग्रामीणों ने नहर में जल्द से जल्द पानी छोड़े जाने हेतु मीडिया के माध्यम से जिम्मेदारों से मांग किया है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh