Latest News / ताज़ातरीन खबरें

2016 से फरार चल रहा 25 हजार रुपये के वांछित अभियुक्त ने न्यायालय में किया में आत्म समर्पण

आजमगढ़  थाना निजामाबाद में वर्ष 2016 से फरार चल रहा 25 हजार रुपये के वांछित अभियुक्त ने मा0न्या0 में आत्म समर्पण किया प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में वर्ष 2016 से फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त आरिज पुत्र पूर्व प्रधान खालिद  दाउदपुर  जिसनें दिनांक 14.05.16 को खुदादादपुर के दंगे में पुलिस के ऊपर फायर किया था जिसमें उच्चाधिकारीगण को गोली लगी थी जो काफी दिनों से फरार चल रहा था अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके घर मिलने के सम्भावित स्थानों पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा बार बार दविश दिया गया, जिसके विरुद्ध पूर्व में ही गिरफ्तारी का वारण्ट जारी होकर मा0न्या0 द्वारा धारा 82 द0प्र0सं0 जारी हुआ तथा धारा 83 द0प्र0सं0 की कार्यवाही होने के उपरान्त फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25000 रु0 का इनाम पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा घोषित किया गया था जिसके कारण अभियुक्त उपरोक्त मा0न्या0 में आत्म समर्पण किया माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार आजमगढ में निरुद्ध किया गया है.

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh