Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने सैय्यद मो. मुस्तफा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित


 जौनपुर :  निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा स्वीप- सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के लिए जिले के स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा को स्टेट अवार्ड फार बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2021 प्रदान किया गया, आज जिलाधिकारी कक्ष में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उक्त अवार्ड- प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा को प्रदान किया, 
 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीप कोआर्डिनेटर जौनपुर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने मतदाता शिक्षा एवं  निर्वाचन सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय, उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्य किया जिसके लिए इन्हें राज्य स्तरीय विशेष पुरस्कार बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज-2021 अवार्ड मिला है, ये बहुत गौरव की बात है, 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू. रा. रजनीश राय, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला विधालय निरीक्षण आर के पंडित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, ई.ओ. नगर पालिका संतोष कुमार मिश्रा आदि ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए बधाई दिया,


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh