Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एमएलसी चुनाव पोलिंग बूथ का उप जिला अधिकारी गौरव कुमार ने स्थलीय निरिक्षण

बिलरियागंज/आज़मगढ़   सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड अजमतगढ़ मैं बने एमएलसी चुनाव पोलिंग बूथ का उप जिला अधिकारी गौरव कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कमियों को देखकर तत्काल सुधारने का निर्देश दिया ।जिससे कि मतदान के दिन कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर आयोग की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं जिससे कि मतदाताओ को कोई असुविधा न हो। आपको बता दे की उप जिला अधिकारी गौरव कुमार ने पोलिंग पार्टी के आवागमन का रास्ता है । अथवा , फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन, वायरिंग, शौचालय तथा दिव्यांग मतदाता के लिए रैंप के साथ ही पेयजल, बाउंड्रीवाल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था, मतदान कक्षों में रोशनी आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर संतुष्टि व्यक्त की। वही निर्देश दिए कि कहीं व्यवस्था में कमियां हैं तो उसे संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ठीक कराया जाए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh