मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ब्रूसेला टीकाकरण अभियान शुरू
आजमगढ़ 07 अप्रैल-- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ब्रूसेला टीकाकरण अभियान दिनांक 11 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक जनपद आजमगढ़ में किया जा रहा है, यह एक जीवाणु जनित रोग है, जिससे पशु का अंतिम तिमाही में गर्भपात हो जाता है। इसका कारण संक्रमित पदार्थ के संपर्क में या कच्चा दूध पीने से होता है। यह पशुओं में तथा इंसानों में भी हो सकता है, इसका इलाज लंबे समय तक चलता है और पशुओं में आर्थिक रूप से हानि उठानी पड़ती है। संक्रमित की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है, इसका बचाव मात्र टीकाकरण ही है। सरकार द्वारा ब्रूसेला का टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। यह टीका 4 से 8 माह की मादा बछिया एवं पड़िया को संपूर्ण जीवन में केवल एक ही बार लगाया जाता है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों से अनुरोध है कि अपने पशुओं को ब्रूसेलोसिस बीमारी से बचाने के लिए अपने 4 से 8 माह के मादा बछिया एवं पड़िया को निश्चित रूप से ब्रूसेलोसिस बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण करवाएं। अधिक जानकारी के लिए आप लोग अपने नजदीक के पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। अथवा जनपद स्तर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वीरेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9450616986 पर संपर्क कर सकते है।
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-07.04.2022--------



























































Leave a comment