भारतीय ट्राइबल टाइगर सेना के द्वारा मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
राजस्थान- राजसमंद : भारतीय ट्राइबल टाइगर सेना के द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। आमेट, राजसमंद आज दिनांक 7/4/2022 को भारतीय ट्राइबल टाइगर सेना के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से आमेट उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे उपस्थित भील समाज के कार्यकर्ता किशन लाल भील वन्ना राम मदन लाल झालु राम प्रेम लाल महेन्द्र प्रवीण नारायण हरदेव आदि सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ज्ञापन मे बताया गया है कि शिक्षित बेरोजगार युवाओ को आरक्षण लाभ मिले एवम आमेट क्षेत्र मे वर्षो से चारागाह भूमी के आसपास बसी हुई आबादी को बने मकान को नियमन कर पट्टा दिया जाए
आमेट क्षेत्र के आसपास का जो क्षेत्र पेराफेरी चल रहा है ओर उस क्षेत्र मे वर्षो से काबिज है उन्हे नियमन किया जावे ये जानकारी मीडिया को समाज के युवा जिला अध्यक्ष देवीलाल भील ने दी।



























































Leave a comment