Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल, दो फरार


जौनपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का क्रम जारी है। बीती रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। बदमाश के कब्जे से तमंचा-कारतूस, चोरी की बाइक और कैश बरामद हुआ है। बदमाशों की ओर से चली गोली स्वाट प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा धंसी। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार के मुताबिक बक्सा, बदलापुर, खुटहन और स्वाट की संयुक्त टीम को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर लुटेरे वारदात को अंजाम देने के लिए बदलापुर की ओर जा रहे हैं।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे दो बदमाश
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुजिया मऊ के पास हाईवे पर घेराबंदी की। जौनपुर की तरफ से आ रहे एक बाइक को रूकने का इशारा किया गया। तो बाइक की गति और तेज हो गई, साथ ही बाइक सवार ने पुलिस टीम पर गोली भी चलाई। थानाध्यक्ष बक्सा एवं थानाध्यक्ष खुटहन द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को पुलिस ने जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश बृजेश गौतम पुत्र दूधनाथ गौतम निवासी गोंठवा थाना महाराजगंज का रहने वाला है। लूट के कई मामलो में शामिल बृजेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ खुटहन, बक्शा, बदलापुर थाने में छह मुकदमा दर्ज हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh