Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ई-रिक्सा चालकों ने सड़क पर कर रखा हैं अपना कब्जा, बीच सड़क खड़ा करते हैं अपना रिक्शा


जौनपुर - नगर के भंडारी स्टेशन के ठीक बाहर ई-रिक्शा चालकों ने लबें सड़क अपना कब्जा जमा रखा है बीच सड़क रिक्शा चालक अपना रिक्शा लबे सड़क पर खड़ा कर दिन भर यातायात को करते रहते हैं बाधित, कभी कभी तो स्टेशन से बाहर आने वाले यात्रियों को बैठाने को लेकर आपस में जमकर एक दूसरे से करते हैं नोकझोक, वही ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण गलत तरीके से बीच सड़क रिक्शा खड़ा करने के कारण आये दिन स्टेशन रोड जाम के झाम से जूझता रहता हैं जिसकी तरफ यातायात विभाग अधिकारियों की नहीं पड़ती हैं नजर, वही दूसरी तरफ साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद अलग अलग रुट पर चलने के लिए सभी ई-रिक्शा चालकों को निर्देशित किया गया है जिसके लिए उन्हें रुट पास जारी भी हुआ है उसके बावजूद पूरे नगर में मनमाने ढंग से ई-रिक्शा चालकों का लगा रहता है जबरदस्त रेला, जिसके तरफ यातायात विभाग को विशेष ध्यान देने की है आवश्यकता, अब देखना यह हैं की ई-रिक्शा के कारण लग रहे जाम के झाम से लोगों को कैसे मिलेगी निजात।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh