Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बलिया जनपद में हुए पत्रकार उत्पीड़न को लेकर ईजा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ :: आईडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इकाई आजमगढ़   जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडे के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकारों ने बलिया जनपद में हुए पेपर लीक मामले फर्जी ढ़ंग से फंसाए गये तीन पत्रकारों को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें डीआईजी से मांग की गई है कि बलिया जनपद में पत्रकारों को फर्जी ढंग से फंसाए जाने की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय और पत्रकारों के उपर लगे हुए मुकदमे को वापस लिया जाए । जिस पर डीआईजी द्वारा प्रकरण में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इजा विवेकानंद पांडेय , पृथ्वी राज सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, विशाल सिंह, श्याम जी उपाध्याय, मनोज कुमार, मुकेश सिंह, दुर्गा सिंह आदि लोग उपस्थित थे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh