Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धूमधाम से भारतीय जनता पार्टी का मनाया गया 42 वां स्थापना दिवस


दीदारगंज - आजमगढ़ : दीदारगंज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पार्टी का ध्वजारोहण  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीदारगंज मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय विचारधारा वाली कार्यकर्ता आधारित पार्टी के कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारतीय जनता पार्टी के सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर अपनी पहचान को बनाया हुआ है, यह समस्त भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। 

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लालगंज दिनेश जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में मोदी व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में आज गरीबों के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है, जिससे आज देश का गरीब खुशहाल है।

ध्वजारोहण के बाद सभी कार्यकर्ता भाजपा का ध्वज लिए दीदारगंज चौक का भ्रमण करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे नारे के साथ पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई । सभी कार्यकर्ताओं ने दूसरे को मिष्ठान खिलाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया, तथा टेलीविजन पर प्रधानमंत्री मोदी जी का संबोधन भी सुना।

इस मौके पर गौरव मिश्रा, सुनील दुबे, इंद्र पति सेवक, सतेंद्र मिश्रा, मनीष सिंह, अनिल मिश्र, प्रेम कुमार राय, मुन्ना गुप्ता, रोहित पाल कोमल सोनकर सत्येंद्र चौहान  सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh