सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने.....
फूलपुर तहसील क्षेत्र के,ग्राम सभा फदगुदिया के राजस्व गाँव चकजुझारी के मोड़ से लखनऊ बलिया के मुख्य मार्ग से कटकर बहाऊद्दीनपुर तक जाने वाली ये सड़क काफी जर्जर हो गई है सड़क पर गड्ढ़े होने की वजह से राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है, इसकी काफी समय से मरम्मत न होने की वजह से, छोटे बड़े सभी वाहन, को दिक्कत का सामना करना पड़ता है,
जानकारी के तौर पर बता दे कि ये सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत नही आती है इस मार्ग की मरम्मत जिला पंचायत अध्यक्ष या वर्तमान विधायक के निधि से बनेगा, ग्रामीणों ने काफी दिनों से क्षेत्र के प्रतिनिधियो से अवगत कराया पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, एक बार फिर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य, प्रमोद यादव से मिले, पर उनसे भी, वहीं पुराना आश्वासन ही मिला पर अब तक किसी ने इस सड़क ध्यान नहीं दिया इस वजह से ग्रामीणों में काफी रोष ब्याप्त हैं ।।



























































Leave a comment