Accidental News / दुर्घटना की खबरें

सड़क हादसे में दो नवयुवकों की दर्दनाक मौत : फरिहा

फरिहा/मुहम्मदपुर , आज़मगढ़ ।गम्भीरपुर थाना अंर्तगत बीती रात लगभग 12:00 बजे गंभीरपुर बाज़ार कोनौली के पास दो युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि चिवटही मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई । एक युवक गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के सुधीर पुत्र महाजन (25) बेलउ गांव का निवासी है तथा दूसरा शिव शंकर पुत्र प्रकाश यादव (24) ग्राम गम्भीरपुर का निवासी बताया गया । पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh