Accidental News / दुर्घटना की खबरें

गोविन्द साहब मेले से लौट रही श्रद्धालुओं की पिकप पलटी 24 से अधिक घायल बाइक सवार को बचाते-बचाते डिवाइडर से टकराई पिकअप, सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

आजमगढ़। गोविंद साहब मेले से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से खचाखच भरी एक पिकअप वाहन गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाएं व बच्चे समेत 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर चौराहे के पास उस समय हुआ जब पिकअप चालक ने अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगाया। तेज रफ्तार के कारण वाहन डिवाइडर से टकराया और सड़क पर पलट गया। पिकअप में सवार अधिकांश यात्री मेले से लौट रहे थे। सूचना मिलते ही अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल (100 सैया) भिजवाया। मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मदद के लिए पहुंचे। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शव वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh