Accidental News / दुर्घटना की खबरें

हैंडपंप में उतरे करंट से युवक की मौत, महिला समेत दो झुलसे

आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश यादव की मौत हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से हो गई। बताया गया कि सुरेश की पड़ोसी मालती देवी के हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा था, जिसमें करंट उतर गया था। गुरुवार सुबह जब मालती पानी भरने गईं, तो करंट की चपेट में आ गईं और चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी सुरेश यादव और 70 वर्षीय परमहंस मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को भी करंट लग गया। इस दौरान सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती और परमहंस गंभीर रूप से झुलस गए।

 

दोनों झुलसे लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक सुरेश के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। चार साल पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh