Accidental News / दुर्घटना की खबरें

दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत मित्तूपुर बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर

आजमगढ़। जनपद के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सलारपुर (बलईपुर) गांव निवासी अनुज (19) पुत्र रामजीत निषाद और दीपक (18) पुत्र मनीराम के रूप में हुई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रेलर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh