पूर्वांचल एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत दो लोग गंभीर रूप घायल
अहरौला आजमगढ़- पूर्वांचल एक्सप्रेस के पिलर नंबर 204 पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मानवेंद्र प्रताप सिंह 32 वर्ष पुत्र अशोक कुमार सिंह ग्राम बेल्थरा रोड थाना कुभांव जिला बलिया के निवासी है और बेल्थरा रोड में ही टायर के ब्यापारी है अपनी माँ उर्मिला सिंह 56 वर्ष पत्नी अशोक कुमार सिंह व अपने मित्र राहुल गुप्ता 34 वर्ष के साथ वेल्थरा रोड से लखनऊ अपनी बीमार बहन को देखने जा रहे थे। लेकिन जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेस पर पिलर नंबर 204 पर पहुंचे वहाँ रोड पर पानी लगे होने से गाडी फिसल कर आ नियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई जिसमे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला लाया गया जहां पर उर्मिला सिंह पत्नी अशोक सिंह 56 वर्ष को डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया वही अन्य दो घायलों में राहुल गुप्ता को गंभीर रूप से घायल थे जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। मामूली रूप से घायल कार चालक मानवेंद्र प्रताप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा थाना अहरौला पर सूचना दी गई अहरौला पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कार्यवाई कर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया।


















































Leave a comment