टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर किसान की मौत
बिलरियागंज आजमगढ़।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के लंगड़पुर गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। खेत में काम कर रहे किसान ओमकार चौहान (58) की टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है।परिजनों के मुताबिक, ओमकार चौहान खेत में यूरिया डालने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए। झुलसने के बाद उन्हें परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक के पुत्र सूरज चौहान ने बिलरियागंज थाने में तहरीर देकर पूरे घटनाक्रम की सूचना दी है।


















































Leave a comment