भेड़िया में अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक गम्भीररूप से घायल
अम्बारी आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया चकल्लाह में तेज रफ़्तार बाइक सवार चालक एकाएक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बतादेकि, सड़क दुर्घटना आय दिन बढ़ता जा रहा है , एक छोटी सी लापरवाही जीवन लीला समाप्त कर रही हैं, आज के नए दौर में ड्रिंक एंड ड्राइव का भी मामला बढ़ता चला जा रहा है, जो कि मोटर वाहन अधिनयम 1988 के संशोधन 1999 के तहत कानूनन अपराध है ,जिसके धारा 185 में दंड सजा का प्रावधान बताता है जो कि अर्थ दण्ड और जेल दोनों ही हो सकता है,साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव एक सामाजिक अपराध भी है।
बतादेंकि ,मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को जीवित पुत्रिका व्रत के लिए माताएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने बेटे/बेटियों के लिए यह कठोर व्रत का भोर हुआ था, सुबह की पहली किरण के साथ चिड़ियों की चहक और पौधे से पुष्प की कलिया अपना पूर्ण रूप ले ही रही थी, तभी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में भेड़िया ग्राम सभा के पास दीदारगंज थाना पल्थी निवासी राजू कश्यप पुत्र राजधारी कश्यप उम्र 40वर्ष लगभग अपने दैनिक कार्य के लिए अंबारी बाजार के तरफ जा रहा था, स्थानीय लोगों ने बताया कि ,चालक अपनी मोटरसाइकल hero hf डीलक्स से तेज गति से जा रहा था और अचानक सड़क पर उसकी बाइक पलट गई बिना हेलमेट के होने के कारण उसके सर में गंभीर चोट आई तत्काल ग्रामीणों ने 108 डायल एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद अचेत अवस्था में उसे फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया, स्थिति नाज़ुक देखते हुए उसे वहां से रेफर कर दिया गया।
कृपया ध्यान दें यातयात के नियमों का पालन करें सुरक्षित रहे, जीवन आपकी है उम्मीद परिवार का है।


















































Leave a comment