साइकिल सवार वृद्ध को पहले बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, फिर ऑटो ने कुचल डाला – मौके पर दर्दनाक मौत
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव के सामने बुधवार शाम दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। फरिहा बाजार से अपने घर लौट रहे 65 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध हरीराम पुत्र राजबली, निवासी कोटियाजहांगीरपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हरीराम किसी काम से फरिहा बाजार आए थे और साइकिल से सरायमीर रोड के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह असीलपुर गांव के सामने पहुँचे, अचानक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ऑटो ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच में जुट गए फरिहा चौकी प्रभारी ने कहा कि ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है तहरीर मिलते ही आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।
वही
मृतक हरीराम के दो पुत्र हैं। पिता की आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
साइकिल सवार वृद्ध को पहले बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, फिर ऑटो ने कुचल डाला – मौके पर दर्दनाक मौत
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) September 3, 2025
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव के सामने ... https://t.co/S9hHYgeSyJ pic.twitter.com/58UH1S8dZb
शव को कब्जे में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है, परिजनों के तहरीर पर थाना निजामाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) September 4, 2025


















































Leave a comment