दो बाइकों की टक्कर में युवक सहित वृद्ध की मौत, दो घायल
अंबारी: आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बारी पुलिस चौकी के करीब दो बाइकों की टक्कर में युवक सहित अधेड़ की मौत जबकि एक 50 वर्षीय शहनाज एवं 10 वर्षीय आमरीन घायल हो गयी। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
शाह आलम 60 पुत्र रज्जाक निवासी बेलसिया कोतवाली फूलपुर अपनी पत्नी और पोती के साथ बाइक से अम्बारी से घर जा रहे थे। शाहगंज की तरफ से बाइक सवार अखिलेश यादव 25 पुत्र तीर्थराज यादव शाहगंज की तरफ से अम्बारी की तरफ आ रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर हो गयी। जिसके चलते ही शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी और पोती घायल हो गयी हैं। वहीं अखिलेश यादव की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गईं।
बता दे शुरुआती जानकारी में लोगों ने बताया कि ओवर टेक का मामला था लेकिन घटना के बाद रोडवेज बस पहुंची जिसका सीसीटीवी फुटेज़ भी सामने आया है,जिससे स्पष्ट होता है कि, अखिलेश रोडवेज बस को ओवरटेक नहीं कर रहा था , अखिलेश की बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर यह बड़ा हादसा हुआ , इस घटना के समय दोनों के सर पर हेलमेट देखने को मिला। सीसीटीवी में सब साफ दिख रहा है।
अखिलेश अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है, और उनका इलाज जारी है इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है


















































Leave a comment