Accidental News / दुर्घटना की खबरें

खेत में बिजली का तार गिरने से पैर पड़ने पर अधेड़ की गई जान

आजमगढ़ में अलग-अलग क्षेत्र में करंट से झुलस कर युवक सहित दो की मौत हो गई। अतरौलिया थाना के देहरी मोती गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल की अतरौलिया बाजार में मिठाई की दुकान है। फ्रिज से सामान निकाल रहा था। फ्रिज में करंट उतर जाने से अचेत हो कर पड़ा था। परिजन देखकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो भाई और एक बहन में वह सबसे बड़ा था। जहानागंज थाना के जिगर संडी के अमवा बस्ती में 58 वर्षीय कतवारू राम घर के बगल में नलकूप में सोने के लिए जा रहे थे। रास्ते में बिजली का तार टूटा था। अंधेरे में तार के संपर्क में आ गए। मौके पर मौत हो गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh