Accidental News / दुर्घटना की खबरें

विद्युत करंट से संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत

बिलरियागंज / आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरनापुर जगदीशपुर में शुक्रवार रात लगभग 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर पर टिल्लू पंप ठीक करते समय संविदा कर्मी लाइनमैन दिनेश (45 वर्ष), पुत्र ज्ञानचंद्र, करंट की चपेट में आ गए।दिनेश, जो बिलरियागंज उपकेंद्र पर क्षेत्रीय संविदा कर्मी लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे, को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलरियागंज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन आज़मगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh