Accidental News / दुर्घटना की खबरें

खड़े ट्रक में ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर, खलासी की मौत, ड्राइवर घायल

मुहम्मदपुर, आजमगढ़।आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो बाईपास पर बीती रात्रि लगभग 2 बजे रोड के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसमे ट्रक के खलासी अवधेश पटेल पुत्र सोमनाथ सिंह निवासी चकताकिया नारायणपुर मिर्जापुर की मृत्यु हो गई वहीं ड्राइवर को हल्की-फुल्की चोटे आई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक ट्रक बरहज से सोनभद्र गिट्टी के लिए जा रहा था जिसका ड्राइवर आजमगढ़ वाराणसी मार्ग गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो पाईपास पर शनिवार की रात्रि में गाड़ी खड़ी करके आराम करने लगा रात्रि लगभग 2:00 बजे आजमगढ़ से वाराणसी जा रही एक ट्रेलर ने रोड के किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रक ड्राइवर दिनेश चौबे पुत्र अज्ञात निवासी भाटपार रानी देवरिया व खलासी अवधेश पटेल पुत्र सोभनाथ सिंह निवासी चकतकिया नारायणपुर मिर्जापुर घायल हो गए सूचना पर पहुंची पीआरबी दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गई जहां पर डॉक्टरों ने खलासी अवधेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में ट्रक के खलासी की मृत्यु हो गई है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh