बाइक और ऑटो के भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़।शाहगंज जौनपुर| 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी ' कहावत एक बार तब पुनः चर्चा ने तब आ गया जब बाइक सवार और अनियंत्रित ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताते चलें कि, आजमगढ़ में रिश्तेदार से मुलाकात कर लौट रहे, अनिल कुमार यादव (उम्र लगभग 30वर्ष) पुत्र नरेन्द्र यादव ग्राम जमालुद्दीनपुर थाना खुटहन जिला जौनपुर का निवासी है ।जिनका आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बारी के बिलारमऊं पेट्रोल के करीब में सुबह लगभग साढ़े आठ बजे के पास शाहगंज के तरफ से अम्बारी सब्जी मंडी को जा रही अनियंत्रित टेम्पो से भिड़ंत हो गई ,जिसमें अनिल कुमार यादव के दाहिने पैर सहित गंभीर चोट आई, और ऑटो ( सामान लोडिंग वाला ) बगल खाई में पलट गया , मौका देख चालक सहित सवार व्यक्त फरार हो गए ।
राहगीरों के माध्यम से घटना की सूचना अम्बारी पुलिस के जवानों को हुई तत्काल खंजहापुर बूथ से पुलिस जवान पहुंच कर घायल को स्थानीय लोगों और राहगीर की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया और वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
एक बार फिर बतादें कि,अनिल कुमार यादव बिहार में नौकरी करते थे और छुट्टी मनाने अपने गांव आए हुए थे, घटना के दिन जनपद आजमगढ़ में रिश्तेदार से मुलाकात कर अपने घर जमालुद्दीन थाना खुटहन जा रहे थे , जैसा कि दुर्घटना के शिकार हो गए।
स्थिति को नाज़ुक देखते हुए घायल अनिल को डॉक्टर ने रेफर कर दिया गया।
परिजन बेहतर इलाज के लिए शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।


















































Leave a comment