Accidental News / दुर्घटना की खबरें

भीषण हादसा कार के उड़े परखच्चे सड़क पर लगा लाशों का ढेर।छ: लोगों की मौके पर ही मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 140 के पास शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान धर्मवीर पुत्र जवर सिंह, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर (निवासी ग्राम हरलालपुरा, थाना बासोनी, आगरा), दलवीर उर्फ छुल्ले, और पारस सिंह तोमर पुत्र विश्वनाथ सिंह (निवासी ग्राम बढ़पुरा हुसैद, थाना महोबा, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। घायलों में सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर (निवासी हरलालपुरा, थाना बासोनी, आगरा) शामिल हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh