पर्यटन मंत्री के आवास से चंद कदम दूर मथुरा से आए मां-बेटे ने आत्महत्या करने की कोशिश
लखनऊ-मथुराः यूपी की राजधानी के सबसे संवेदनशील एरिया गौतमपल्ली में पर्यटन मंत्री के आवास से चंद कदम दूर मथुरा से आए मां-बेटे ने आत्महत्या करने की कोशिश की. मां-बेटे बीडी तिराहे के पास सड़क पर बेहोश होकर गिर गए और हालत बिगड़ने लगी तो लोगों ने गौतमपल्ली पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिस ने मां-बेटे को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
गौतमपल्ली पुलिस के मुताबिक, मथुरा के बरसाना में स्थित राधा रानी टाउनशिप में रहने वाले मुनेश सिंह (56) और बलजीत सिंह (38) राधा रानी टाउनशिप में रहते हैं. मां-बेटे की शिकायत थी कि किसी ने इनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है. शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. जिससे आहत होकर यह इसकी शिकायत करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे.
गौतमपल्ली के इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने बताया कि बलजीत अपनी मां मुनेश ने जहरीला पदार्थ खाकर लेटने लगे थे, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस की QRT वाहन से इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल लेकर आए. जहां सड़क पर मां-बेटे लेटे थे, वहीं सल्फास का एक खाली पाउच मिला था. पाउच का एक किनारा फटा हुआ था, जिस पर प्रोडक्शन की डेट इसी साल जून की पड़ी थी.
इंस्पेक्टर ने बलजीत सिंह ने पुष्पेंद्र त्यागी हरिनारायण राय और अभय शर्मा से 15 लाख प्लॉट और एक मकान 28 लाख में खरीदा. पैसे देने के 2 साल बाद भी आरोपियों द्वारा अभी तक प्लाट और मकान नहीं दिया गया है. जिसकी शिकायत कई बार मथुरा में संबंधित थाने में दर्ज कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से मां-बेटा आहत थे.
मथुरा पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दियाः मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जिले की एक महिला अपने बेटे के साथ लखनऊ में आत्महत्या की कोशिश की है. इस संबंध में लखनऊ पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी. अब तक जांच में बात प्रकाश में आई है कि 2 वर्ष पूर्व एक जमीन मुनेश सिंह ने खरीदी थी. मौके पर एसपी देहात और पुलिस के अधिकारी पहुंचे हैं. दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला और उनके बेटे एक मकान में पिछले कई महीनो से बिना किराया दिए रह रहे थे. इस संबंध में जो भी बिंदु प्रकाश में आएंगे उस पर जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जब आईजीआरएस चेक किया तो महिला ने पूर्व में एक प्रार्थना पत्र आया था. इसका पुलिस मौके पर जाकर निस्तारण कराया गया. पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उनको प्रकाश में लाकर कार्रवाई की जाएगी.
























































Leave a comment