सीनियर पत्रकार बृजेन्द्र बी यादव को डॉक्टर महफूज ने भेजा मानहानि की नोटिस
शाहगंज जौनपुर। जौनपुर जनपद के शाहगंज तहसील क्षेत्र में संचालित चाइल्ड केयर सेंटर के संचालक डॉक्टर महफूज द्वारा लगातार पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है यह निशाना पत्रकारों पर मानहानी की नोटिस के माध्यम से निशाना बनाया गया।
पिछले कुछ दिन पहले आजमगढ़ जनपद से संचालित होने वाली लोकप्रिय डिजिटल न्यूज़ एजेंसी जीजीएस न्यूज़ 24 के नाम एक विशेष खबर को लेकर नोटिस दिया गया था ,हलाँकि खबर मे डॉक्टर महफूज़ का आडियो भी है, खबर पूर्ण रूप से निष्पक्ष था, उसके बाद क्षेत्र के स्वभाव लोकल समाचार चैनलों में आक्रोश देखने को मिला अभी मामला ठंडा नहीं हुआ था कि,पत्रकारिता जगत मे चुनौती देने को लेकर भारतीय डाक के मध्यम से सीनियर पत्रकार बृजेंद्र बी यादव के नाम से और उनके यूट्यूब चैनल राजनीति का सच पर 25 लाख का मानहानि का दवा की नोटिस आज डाक द्वारा बृजेन्द्र बी यादव को भी प्राप्त हुआ।
वही बृजेन्द्र बी यादव ने इस नोटिस को गंभीरता से लिया और अपने लीगल टीम से बात किया। उन्होंने GGS NEWS 24से भी संपर्क किया और इस नोटिस पर चर्चा किया।


















































Leave a comment