उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी की वाहन सड़क हादसे का हुआ शिकार, सीसीटीवी कैमरे में दिखा....
उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। उनका काफिला जब दिल्ली से बिजनौर जा रहा था, तभी नेशनल हाईवे-9 पर हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में मंत्री को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CCTV में कैद हुआ हादसा
हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि मंत्री के काफिले की सबसे आगे चल रही गाड़ी अचानक ब्रेक लगाकर रुक जाती है, जिससे पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ियां भी अचानक रुकने को मजबूर हो जाती हैं। इसी दौरान मंत्री गुलाबो देवी की गाड़ी के ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और उनकी कार आगे वाली गाड़ी से टकरा गई।
उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी की वाहन सड़क हादसे का हुआ शिकार, सीसीटीवी कैमरे...। उनका काफिला जब दिल्ली से बिजनौर जा ... https://t.co/9hSoq3gqlq pic.twitter.com/ERe5p40Hj1
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) July 8, 2025


























































Leave a comment