26 दिनों से किसान आंदोलन में शामिल हो रहीं इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित, कहा- तीनों कानून काले .....
ब्यूरो रिपोर्ट / किसानो के आंदोलन में शामिल आज 26वां दिन है पिछले 26 दिनों से बुलंदशहर की रहने वाली किसान की एक बेटी पूनम पंडित लगातार गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसानों के समर्थन में शामिल हो रही हैं वह अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं और नेपाल में हुई एक प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं पूनम का कहना है कि किसानों के लिए लाए गए तीनों कानून काले धब्बे से कम नहीं हैं और जब तक इन तीनों कानूनों को रद्द नहीं कर दिया जाता इस किसान आंदोलन को कोई भी बंद नहीं करा सकता और वह भी लगातार इस आंदोलन का हिस्सा बनी रहेंगी
पूनम का कहना है कि उनके पिता किसान थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है पिता के बाद मां ने सब कुछ संभाला है। पूनम किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं. पूनम के ताऊ भी किसान हैं. पूनम का कहना है कि किसान परिवार की बेटी होने के नाते यह मेरा फर्ज है कि मैं किसानों के हक की लड़ाई में शामिल रहूं और उनकी आवाज को और बुलंद कर सकूं. मैं रोज यहां पर आंदोलन में शामिल होने आ रही हूं.
कभी सुबह 10 बजे आ जाती हूं तो कभी 12 भी बज जाते हैं. शाम को 6-7 बजे तक यहां पर रुकना होता है. यहां कभी लंगर में सहयोग देना हो या कोई और सेवा उस तरीके से मैं किसान आंदोलन का समर्थन कर रही हूं ।।
उनका कहना है कि अगर किसान बिल में सरकार संशोधन करने के लिए तैयार है तो मतलब साफ है कि यह बिल का कानून गलत है और सरकार की इस गलती को हम किसान अपने माथे पर क्यों लें. यही वजह है कि हम लोग इस काले कानून को रद्द कराने की मांग कर रहे हैं. हम इस काले कानून के खत्म होने तक यह आंदोलन जारी रखेंगे ।


















































Leave a comment