Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी पुलिस ने अवैध पटाखों का भंडारण कर बेचने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 11 प्रकार के पटाखो कुल 102 डिब्बो में तीन लाख से अधिक अवैध पटाखे

घोसी। मऊ। एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन अपराध/अपरधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सीओ घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल नेतृत्व में कोतवाल रविन्द्रनाथ राय के साथ पुलिस ने 01.11.2026 को समय 6.00 बजेशाम को मुखबिर की खास सूचना पर अवैध पटाखा के भण्डारण के सम्बन्ध में थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा बड़ागाँव में अभियुक्त अब्बास पुत्र स्व0 सरवर बक्श निवासी बड़ागाव थाना घोसी जनपद मऊ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  अभियुक्त के कब्जे से 11 प्रकार के पटाखो कुल 102 डिब्बो में अवैध पटाखे (जिसकी अनुमानित कीमत–  3,20,000 /- रूपये) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना घोसी पर विस्फोटक अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
अब्बास पुत्र स्व0 सरवर बक्श निवासी बड़ागाव थाना घोसी जनपद मऊ को
कस्बा बड़ागाँव घोसी से गिरफ्तार किया।
बरामदगी का विवरण:
11 प्रकार के पटाखो कुल 102 डिब्बो में अवैध पटाखे बरामद ।
जिसकी अनुमानित कीमत –  3,20,000 /- रूपये( तीन लाख बीस हजार रूपये।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh